० प्रतिदिन 5,000 से अधिक कोविड-19 जांच
० जनसुविधा के लिए बनाया कोविड-19 कंट्रोल रूम

राजनांदगांव। कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के नियंत्रण और संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगातार कार्य कर रही है। चिकित्सक, राजस्व, पंचायत, निगम अमला, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व फ्रंटलाइन वर्कर की संयुक्त टीम अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं। इन्हीं प्रयासों के परिणाम स्वरूप वर्तमान में जिले में प्रतिदिन 5,000 से अधिक लोगों की कोविड-19 जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र में 26,486 परिवारों का सर्वे भी किया गया है।
जिले में कोविड प्रबंधन हेतु कई टीमों का गठन किया गया है। इसके लिए अलग-अलग डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है एवं उनके साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विशेषज्ञ कंसलटेंट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनसुविधा के लिए कोविड कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया है जो प्रतिदिन 24 घंटे सेवाएं दे रहा है। कोविड-19 जिला कंट्रोल रूम एवं कोविड कॉल सेंटर के समन्वय से जिलेभर के मरीजों को एक ही स्थान से सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध हो रही है। यानी दूरभाष क्रमांक 74402-03333 में संपर्क कर चिकित्सकीय उपचार, सलाह तथा घर तक दवाई उपलब्धता एवं अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कोविड-19 कंट्रोल रूम में मरीजों से प्राप्त कॉल को आवश्यकता अनुसार संबंधितों को फारवर्ड किया जाता है। इसके अंतर्गत दवाइयां, चिकित्सा सलाह, एम्बुलेंस की आवश्यकता के अनुरूप संबंधित टीम को बताया जाता है जिस पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोहण बीपीओ सेन्टर के माध्यम से होम क्वारेंटाईन में रहने वाले संक्रमित मरीजों से फॉलोअप कॉल किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जा रही है। 
इस संबंध में जिला टीकाकरण अधिकारी डा. बीएल तुलावी ने बताया, जिले में कोविड-19 कंट्रोल रूम की क्षमता बढ़ाते हुए कॉल सेंटर के माध्यम से 10 अतिरिक्त फोन लाइन कंट्रोल रूम के नंबर से जोड़ी गई है, ताकि लोगों को लाइन व्यस्त नहीं मिले। इसके लिए 10 प्रशिक्षित युवाओं को चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। आरोहण बीपीओ सेंटर के 10 युवा 24 घंटे यहां सेवा दे रहे हैं। यहां कोरोना जांच, होम आईसोलेशन के उपचार, कोविड अस्पतालाओं की जानकारी, दवाओं व एम्बुलेंस की जानकारी के साथ डॉक्टरों की चिकित्सीय सलाह भी दी जा रही है। कोविड कंट्रोल रूम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आयुष के चिकित्सकों द्वारा अब तक 3,551 बार मरीजों को कॉल कर स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। इसके अतिरिक्त चिकित्सकों द्वारा दिन में दो-तीन बार बात की जा रही है एवं स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त कर उन्हें आवश्यक सलाह दी जा रही है।
कोविड-19 जांच व कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग
जिले में प्रतिदिन 5,000 से अधिक कोविड-19 जांच की जा रही है। इसके लिए नगर निगम राजनांदगांव में 9 स्थानों पर जांच केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक विकासखंडों में भी कोविड-19 जांच के लिए स्थायी जांच सेंटर बनाए गए हैं। इसी तरह कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए नगर निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों के लिए 51 सर्विलेंस टीम कार्य कर रही है। सर्विलेंस टीम द्वारा घर-घर जा कर लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा रही है। सर्दी, खांसी व बुखार वाले मरीजों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा है। नगर निगम सर्विलेंस टीम में 292 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन सक्रिय हैं। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम एक्टिव है जिसमें आंगनवाड़ी, मितानिन कार्य कर रही है। नगर निगम में अब तक 26,486 परिवारों का सर्वे किया गया है जिसमें 812 सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण वाले मरीज पाए गए हैं। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version