घने जंगलों के बीच में हुए मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने जाने की खबर मिल रही है। खबर है कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, बस्तर और सुकमा में डीआजी की टीमों ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। मारजुम इलाके में नक्सलियों और जवानों की ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों के मुताबिक मौक़े पर बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी है। उधर बीजापुर में उसुर इलाक़े के जंगलों में ग्रेहाउंड और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 2 माओवादियों को मार गिराया गया है। तेलंगाना के मुलगु जिले से निकली ग्रेहाउंड की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौक़े से जवानों ने एक आईएमजी रायफल जब्त किया है। सुर में ग्रेहाउंड व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ एटूनगरम महबूबाबाद एरिया कमेटी का सचिव सुधाकर मारा गया है।
Previous Article12 राईस मिल को नोटिस,120 बोरा धान जप्त
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर आई यह राहत भरी खबर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
