राजिम। ग्राम पंचायत पांडुका में मरार पटेल समाज ने सोमवार को शाकंभरी जयंती का आयोजन किया। मां शाकंभरी के प्रति समाज के लोगों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू थीं। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने विधिवत मां शाकंभरी की पुजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया। इस अवसर श्रीमती लक्ष्मी साहू ने बताया कि पौराणिक कथाओं में मां शाकंभरी का विस्तार से वर्णन है। जिसमें बताया गया है कि दानवों के उत्पात से त्रस्त भक्तों ने जब कई वर्षों तक सूखे एवं अकाल से ग्रस्त होकर देवी से प्रार्थना की, तब देवी ऐसे अवतार में प्रकट हुई, जिनकी हजारों आंखें थीं। भक्तों को इस हाल में देखकर देवी की हजारों आंखों से नौ दिनों तक लगातार आंसुओं की बारिश हुई। इस बारिश से साग-सब्जी का उत्पादन हुआ। इसलिए समाज ने मां शाकंभरी को ईष्ट देवी माना। आज छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार ने भी अपनी महती नरवा,गरवा, घुरवा, बाड़ी में सब्जी उत्पादन को ही प्रोत्साहित करते हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच दुजेश्वर ठाकुर, उप सरपंच भवानी शंकर सोनी, हरीश पटेल अध्यक्ष पटेल समाज, कमलेश पटेल, बालकृष्ण पटेल,अवधबाला पटेल,कृष्णा पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
Previous Article” अनुभव से व्यक्ति सीखता है, हमें हमेशा सीखते रहना चाहिए “
Next Article छत्तीसगढ़ में अब तक 71.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

