मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात दो सिपाही के खिलाफ गंभीर आरोप लगे है। इन दोनों सिपाही को पकड़ लिया गया है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के आरोप में पकड़ा गया है। बताया जाता है कि ये दोनों बेंगलुरु में गांजा की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह से जुड़े थे। खबरों के मुताबिक पकड़े गए दोनों सिपाही मुख्यमंत्री बोम्मई के आरटी नगर स्थित आवास पर तैनात सुरक्षा दस्ते में शामिल हैं. ये दोनों नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले बदमाशों से गांजा खरीदते थे. फिर उसे अपने ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे. इनके नाम शिवकुमार और संतोष बताए गए हैं. दोनों कोरामंगला पुलिस थाने में पदस्थ हैं. मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते में उनकी तैनात प्रतिनियुक्ति पर हुई है. ‘द बेंगलुरु मिरर’ के मुताबिक, दोनों सिपाहियों ने मुख्यमंत्री के आवास के पास ही ड्रग पैडलर से गांजा मंगवा लिया था. इसी दौरान पैसों को लेकर उनका उन उसके साथ झगड़ा हो गया. यह देख पुलिस के अन्य सिपाही/अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पकड़े गए. खबर की मानें तो यह संभवत: पहला मामला है, जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े पुलिस जवानों को नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त के मामले में पकड़ा गया है. सरकार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है. दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. उनके खिलाफ विभागीय जांच भी जल्द ही शुरू की जा सकती है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version