छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान और छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, बघेल ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को अपने पुत्र के विवाह का निमंत्रण भी दिया। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बघेल की मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान और खासतौर पर डिजिटल प्रचार के तौर-तरीकों को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों ने यह भी बताया कि बघेल ने उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी दौरे के आधार पर कांग्रेस नेतृत्व को अपना फीडबैक भी दिया। बघेल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक हैं। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ में लागू कई जनहितैषी योजनाओं को पार्टी द्वारा चुनावी राज्यों के घोषणा पत्र में शामिल करने की संभावना है।
सोनिया, राहुल और प्रियंका से मिले भूपेश, पुत्र के विवाह का निमंत्रण भी दिया
Previous Articleगौण खनिज का अवैध परिवहन करते 10 वाहन जब्त
Next Article हवा में दो विमान आमने-आमने, टला बड़ा हादसा…
