हवा में दो विमान टकराते-टकराते बच गये, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नौ जनवरी की सुबह हवाईअड्डे पर टेकऑफ के तुरंत बाद दो विमानों के बीच हवा में टक्कर होने से बाल बाल गई। विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि, घटना को किसी लॉगबुक में दर्ज नहीं किया गया था और न ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने इसकी सूचना दी थी। वहीं, नागर विमानन महानिदेशालय प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि, विमानन नियामक घटना की जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। इंडिगो और एएआई का इस मामले अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि, इंडिगो के दो विमान- 6ई455 (बेंगलुरु से कोलकाता) और 6ई246 (बेंगलुरु से भुवनेश्वर) विमान अलगाव के उल्लंघन में शामिल थे।
