कोविड-19 और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को आदेश दिया कि सभी शैक्षणिक संस्थान 30 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाएं छात्रों के लिए जारी रहेंगी, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है। पहले, स्कूल और कॉलेज 16 जनवरी तक बंद थे और बाद में 23 जनवरी तक बढ़ा दिए गए थे। हालांकि, कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या की स्थिति के कारण, तारीख को आगे बढ़ाकर 30 जनवरी, 2022 कर दिया गया है। 5 जनवरी को, उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड -19 मामलों की संख्या में अचानक वृद्धि के कारण, 6 जनवरी से 16 जनवरी तक कक्षा 10 तक के छात्रों के लिए फिजिकल कक्षा बंद करने का निर्णय लिया था। वहीं राज्य सरकार ने 15 से 18 वर्ष के बीच के छात्रों के लिए टीकाकरण केंद्र खुले रखे थे। शायद यह प्रक्रिया जारी रहेगी। बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सप्ताह की शुरुआत में लखनऊ में कोविड -19 समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि “जीवन और आजीविका” दोनों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
