शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण का आरोप एक युवक के खिलाफ एक युवती ने लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शादी का झांसा देकर 27 वर्षीय युवती से दैहिक शोषण का मामला सामने आया। पीडि़त युवती आरोपित के साथ रहकर पढ़ाई करती थी। उनके साथ रहने का कारण था कि वो उससे शादी करेगा। करीब 3 साल से दोनों साथ रह रहे है और युवक उसका शोषण कर रहा है। ओरोपी युवक मुंगेली जिले के छतौना गांव का निवासी बताया जा रहा है। जब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया तो पीडि़ता युवती ने इस बात की शिकायत कर सरकंडा थाने में एफआई दर्ज कराई। जिसके बाद से पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
तीन साल तक शारीरिक शोषण कर किया शादी से इंकार, पीडि़ता पहुंची थाना
Previous Articleराज्य में मिशन के रूप में संचालित है गोधन न्याय योजना
Next Article बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सभी स्कूल खोलने का फैसला
