जशपुरनगर। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है और इस दिन से पूर्व याने कि कल एक 15 साल की लड़की की शादी की तैयारी हो रही थी जिसे जिला प्रशासन ने रूकवाया। मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड का है जहां महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के टीम के संयुक्त प्रयास से बगीचा के ग्राम भडिय़ा सरधापाठ पहुंच कर नाबालिग लड़की का बाल विवाह रूकवाया गया है और परिवार के परिजनों उनके माता-पिता को समझाईश दी गई कि लड़की का विवाह 18 वर्ष होने पर ही करें। टीम ने जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है। महिला बाल विकास विभाग के जानकारी अनुसार बालिका की उम्र 15 साल बताया गया है। और बालिका का विवाह सरगुजा जिले के ग्राम चित्र पुर के लड़के के साथ शादी तय किया गया था जिसकी सूचना महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग को मिलने पर बाल विवाह रूकवाया गया है। साथ ही गांव की सरपंच और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निगरानी रखने के लिए कहा गया है। बालिका के माता-पिता ने अपनी बेटी की शादी 18 वर्ष पूरा होने के बाद ही शादी करने सहमति दी है।
राष्ट्रीय बालिका दिवस से एक दिन पहले 15 साल की बालिका की थी शादी की तैयारी…, प्रशासन ने रूकवाया
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

