दुर्ग। पदोन्नति के मसले पर दुर्ग संभाग में कोई मनमानी नही होगी। उपसंचालक ने छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन को आज यह भरोसा दिलाया। प्रदेशाध्यक्ष राजेश पाल ने अपने डेलिगेशन के साथ संभागीय जॉइंट डाइरेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। इस दौरान बताया गया कि शिक्षक चाहे डबल पीजी किये हुए क्यो न हो, राज्य सरकार से मिले निर्देश के अनुसार उन्हें प्रमोशन दे दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रमोशन पर बनी भ्रांति को लेकर छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन संगठन के प्रमुख राजेश पाल ने कई बार मंत्रालय और लोक शिक्षण संचालनालय के चक्कर लगाकर सभी बातों से आला अधिकारियों और मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल और ओ एस डी आशीष वर्मा को अवगत कराया है। संचालनालय से स्पष्ट आदेश आने के बावजूद कुछ जिलों में पालन नही किया जा रहा है। दुर्ग संभाग के ही बेमेतरा जिले में पदोन्नति में डबल स्नातक को लेकर असमंजस है। बेमेतरा जिला के ऐसे सैकड़ों सहायक शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन संगठन प्रमुख राजेश पाल से सहयोग मांगी थी। लिहाजा आज उपसंचालक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई गई। उप संचालक ने भरोसा दिलाया है कि महाफैडरशन की मांगो पर गंभीरता दिखाई जाएगी। डेलिगेशन में प्रणव मंडरिक, तारेंद्र देवांगन, ऋतेश टिकरिहा, जलेश्वर देवांगन समेत अन्य शामिल थे।
महाफैडरेशन को उप संचालक ने दिया भरोसा, नियम से ही होगी पदोन्नति
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

