अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को इसमें जगह दी गई है। जारी सूची में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रभारी पीएल पुनिया, राज्यसभा सासंद फूलोदेवी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा कन्हैया कुमार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में है। जारी सूची के मुताबिक सूची में सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा मोना, गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भूपिंदर सिंह हूडा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, सचिन पायलट, प्रदीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हूडा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फूलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगड़ी, कन्हैया कुमार, प्रणीति शिंदे, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम का नाम शामिल है।
छत्तीसगढ़ से भूपेश, पुनिया एवं फूलोदेवी कांग्रेस स्टार प्रचारक, सूची जारी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
