रायपुर। अभिनव स्काई वेलफेयर सोसायटी के मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिये है। इसके बाद माना जा रहा है कि अब जल्द ही अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के उपर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। आपको बता दें कि अभिनव स्काई वेलफेयर सोसायटी का एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद कलेक्टर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दलदल सिवनी दुबे कालोनी में अभिनव स्काई अपार्टमेंट स्थित है जिसका अभिनव स्काई वेलफेयर सोसायटी के नाम पर गत वर्ष पंजीयन कराया गया। सोसायटी के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने वेलफेयर के उद्देश्यों के विरूद्ध जाकर गैरकानूनी ढंग से रेसीडेंसी सोसायटी का संचालन किया और अभी भी कर रहे है। वेलफेयर में विशुद्ध रूप से सेवा कार्य सम्मिलित है जबकि रेजिडेंस में बड़ी मात्रा पैसों का लेन देन किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों दलदल सिवनी के एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर सौरभ कुमार से भेंट की। और अभिनव वेलफेयर की आड़ में रेजिडेंस सोसायटी संचालन करने की शिकायत की और पेपर में छपे समाचारों की कटिंग प्रस्तुत की। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया और अपने अधीनस्थ अधिकारी को निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिये है।
अभिनव स्काई वेलफेयर सोसायटी मामले में कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

