पांडुका। ग्राम अतरमरा के प्रतिष्ठित नागरिक मनीराम निर्मलकर (सेवानिवृत्त अनुविभागीय अधिकारी सिंचाई विभाग)का आकस्मिक निधन सोमवार रात को हो गया। वे युवजेंद्र निर्मलकर के पिता और चिरौजी, खोवालाल, कलीराम, दयालु राम(भगत ट्रेवल्स)के बड़े भ्राता व अजेश, ठाकुर राम, अरविंद, हेमन्त निर्मलकर के बड़े पिता जी थे। उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम में कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया। उनके निधन पर छतीसगढ़ रजक समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चौधरी(विधायक केराकत)प्रदेश महासचिव विश्राम निर्मलकर, प्रदेश युवा अध्यक्ष राजा निर्मलकर, दिनेश निर्मलकर, मुख्य संरक्षक केशर निर्मलकर, लोकगयिका रजनी रजक, जिला अध्यक्ष राजकुमार निर्मलकर, प्रदेश युवा महासचिव विनय निर्मलकर, ने शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

