रायपुर। गणतंत्र दिवस समारोह आज रायपुर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने यहां पुलिस परेड ग्राउंड में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक अलंकरण से सम्मानित किया। इसके अलावा राज्यपाल ने राज्य वीरता पुरस्कार से कोरबा के मास्टर अमन ज्योति जाहिरे एवं धमतरी जिले के मास्टर शौर्य प्रताप चन्द्राकर धमतरी को सम्मानित किया। राज्यपाल ने 21 पुलिस अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। इनमें श्री कमलोचन कश्यप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीजापुर, श्री सुरेश लकड़ा उप पुलिस अधीक्षक, 6 बटालियन रायगढ़, श्री संजय पोटाम उप निरीक्षक, दंतेवाड़ा, श्री लक्ष्मण केंवट निरीक्षक, राजनांदगांव, श्री ओंकार सिंह दीवान उप निरीक्षक, कोण्डागांव, श्री बीजाराम तामो प्रधान आरक्षक, बीजापुर, श्री उमा शंकर राठौर निरीक्षक, रायपुर, श्री चेतन लाल बेलेन्द्र प्रधान आरक्षक एसटीएफ बघेरा दुर्ग, श्री मानिक लाल कोरेटी प्रधान आरक्षक सुकमा, श्री मोहन लाल निषाद निरीक्षक बीजापुर, श्री बृज लाल भरद्वाज निरीक्षक बिलासपुर, श्री कमलेश कुमार रात्रे सहायक प्लाटून कमाण्डर एटीएफ बघेरा दुर्ग, श्री सोमारू राम यादव आरक्षक सुकमा, श्री आशीष सिंह राजपुत उप निरीक्षक बलौदाबाजार, श्री इन्द्र कुमार शिवानी कम्पनी कमाण्डर एसटीएफ बघेरा दुर्ग, श्री विन्टन कुमार साहू निरीक्षक बलौदाबाजार, श्री अश्वनी राठौर उप निरीक्षक रायपुर, श्री जीतेन्द्र कुमार डहरिया उप निरीक्षक राजनांदगांव, श्री दिनेश पुरेना उप निरीक्षक राजनांदगांव, श्री विरासत कुजूर उप निरीक्षक बीजापुर, शहीद श्री मुरली ताती सहायक उप निरीक्षक बस्तर है।
राज्यपाल सुश्री उइके ने विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति के पुलिस पदक से श्री उदयभान सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी पुलिस मुख्यालय रायपुर को सम्मानित किया। इसके साथ ही राज्यपाल ने 10 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचरियों को सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया। इनमें श्री यदुराम तिर्की उप पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, बघेरा दुर्ग, श्री मनीष परमानंद उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा सरगुजा, श्री श्रीराम वर्मा सहायक सेनानी 15वीं बटालियन बीजापुर, श्री डिलेश्वर प्रसाद साहू उप निरीक्षक रायगढ़, श्री अवधेश कुमार चौहान उप निरीक्षक 22वीं बटालियन कांकेर, श्री प्रेमसाय भगत सहायक उप निरीक्षक रायगढ़, श्री दृगपाल प्रसाद तिवारी प्रधान आरक्षक जिला दुर्ग, श्री प्रहलाद सिंह गागड़ा प्रधान आरक्षक विआशा जगदलपुर, श्री मदनमोहन पटेल प्रधान आरक्षक 2री वाहिनी सकरी बिलासपुर, श्री अवकाश राम नरेटी प्रधान आरक्षक जिला कांकेर शामिल है।
राज्यपाल सुश्री उइके ने 6 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को गृह रक्षक व नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया। इनमें श्री सुरेश प्रसाद गौतम चीफ इंस्ट्रक्टर नगर सेना रायपुर, श्री मोती लाल साहू सब इंस्पेक्टर (एम) नगर सेना, रायपुर, श्री भोगेन्द्र गोग हवलदार नगर सेना दंतेवाड़ा, श्री जोधन लाल साहू हवलदार नगर सेना बलौदाबाजार, श्रीमती रेणु लोखेण्डे लांस नायक नगर सेना रायपुर, श्री सुरेन्द्र देवांगन सैनिक नगर सेना राजनांदगांव है। राज्यपाल ने 7 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को यूनियन होम मिनिस्टर मेडल से सम्मानित किया। इनमें श्री श्रीरोद्र कुमार साहू उप निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, श्रीमती गंगा धुर्वे निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना रायपुर, श्री कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक 11 सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर, श्री गंगा प्रसाद यादव प्रधान आरक्षक क्र.149 राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी, श्री कन्हैया लाल यादव प्रधान आरक्षक 06 सीटीजेडब्ल्यू कॉलेज कांकेर, श्री जीत कुमार देवांगन सूबेदार (अ) राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी रायपुर, श्री कमलेश कुमार सोनबोईर उप निरीक्षक विद्यालय (अ) पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव शामिल है। इसके अलावा राज्यपाल ने दो जेल प्रहरियों को सराहनीय सुधार सेवा पदक  से सम्मानित किया। इनमें श्री संतराम पुरेना प्रहरी जिला जेल बेमेतरा, श्री लेखराम धुरंधर प्रहरी केन्द्रीय जेल रायपुर शामिल है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version