आज दिनांक 26 जनवरी को 73 वें गणतंत्र दिवस ग्राम मगरघटा में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाया गया। सर्वप्रथम शासकीय उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा प्रांगण में महापुरुषों के छायाचित्र में माल्यार्पण पूजा अर्चना कर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र बंधे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान-जनगण मन अधिनायक जय हे के साथ तिरंगे झंडे का सम्मान किया गया। पश्चात ग्राम पंचायत भवन में ध्वजारोहण सरपंच श्रीमती द्रौपती निषाद द्वारा किया गया। शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा प्रांगण में ध्वजारोहण पूर्व उपसरपंच श्री संतराम कुर्रे, श्री कैलाश यादव, संस्था प्रमुख के.पी.चौबे, खेलावन सिंह कुर्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने सभी ग्रामवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवम शुभकामना देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था इसलिए हर साल भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है। यह संविधान ही है जो भारत के सभी जाति और वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखता है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। गणतंत्र अथवा प्रजातंत्र की परिभाषा है जिसमें राजकीय सुविधाओं के लिए सब सामान हों। और यही वह सिद्धान्त है जिसे गणतंत्र कहते हैं। कोरोना महामारी के कारण गणतंत्र दिवस का पर्व कोविड–19 गाइडलाइन अनुरूप मनाया जा रहा है। उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि अपने अपने बच्चों को घर में सुरक्षित रखते हुए ऑनलाइन क्लास एवम वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पढ़ाई में सहयोग करें। उन्होंने पढऩे वाले बच्चों के लिए नारा दिया कि कोरोना से नहीं डरना है, सुरक्षित रहकर घर में पढ़ाई करना है। गणतंत्र दिवस में कैलाश यादव, संतराम कुर्रे, श्रीमती द्रौपती निषाद, श्रीमती भारती यादव, खेलावन सिंह कुर्रे, के.पी.चौबे, श्रीमती सुजाता मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने एवम आभार प्रदर्शन श्रीमती मेघा गुप्ता बारले ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से के.पी.ठाकुर, श्रीमती अंजू वर्मा, जयंत वर्मा, श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्रीमती लीना बघेल, श्रीमती एम.एस.खलखो, कोमल सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंगौर, ढालू निषाद, सदानन्द साहू, सेवक राम चेलक, लक्ष्मी बंधे, निर्मला गेन्द्रे सहित गांव के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version