एक हैरान करने वाला है, 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एक स्कूल में मिठाई नहीं बांटी गई तो वहां मौजूद ग्रामीणों ने शिक्षकों से गाली-गलौच और दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, शिक्षकों के साथ गांववालों ने मारपीट भी शुरू कर दी। मामला राजस्थान के भरतपुर के नदबई थाना इलाके के गांव लालपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल का है। स्कूल में बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के बाद जब स्कूल की तरफ से मिठाई नहीं बांटी गयी तो नाराज ग्रामीणों ने शिक्षकों के साथ धक्का मुक्की शरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, हर साल कार्यक्रम के बाद स्कूल की तरफ से मिठाई वितरित की जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ, जिससे नाराज ग्रामीणों ने शिक्षकों के साथ विवाद शुरू हो गया। स्कूल के प्राचार्य जयसिंह के मुताबिक, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम स्कूल में मनाया गया और झंडारोहण किया गया। कोरोना की वजह से कार्यक्रम में बच्चों को नहीं बुलाया गया। गांव के कुछ असामाजिक तत्व आ गए और उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बच्चों को बुलाना चाहिए था और मिठाई बांटनी चाहिए थी। इसी बात को लेकर उन्होंने शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version