रायपुर। राजधानी रायपुर के समीपस्थ मंदिर हसौद थाना के अंतर्गत ग्राम गुजरा फाटक इन दिनों अतिक्रमणकारियों की चपेट एवं यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। शाम होते ही यहां पीने-पिलाने का दौर चलता है जिस कारण से महिलाओं शरीफ लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत गुजरा के द्वारा गुजरा फाटक को शीघ्र अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम, तहसीलदार, कलेक्टर एवं थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया है। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि विगत कुछ वर्षों से गुजरा फाटक के पास लगातार अतिक्रमण के चलते मार्ग अवरूद्ध होने के साथ-साथ असामाजिक तत्वों के लिए शाम के समय शराब पीने का अड्डा बनते जा रहा है। ग्राम पंचायत के माध्यम से पट्टे प्राप्त भू स्वामी दुकानदार को भी अपने व्यवसाय के संचालन में अतिक्रमण के कारण विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गुजरा फाटक से आइल डिपो की सैकड़ों गाडिय़ां प्रतिदिन गुजरती है। सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते मार्ग संकरा होता जा रहा है। ऐसे में सड़क जाम होने के साथ-साथ हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। गुजरा फाटक के पास राहगीरों को तेज धूप वर्षा से बचाने तथा विश्राम हेतु यात्री प्रतिक्षालय का निमार्ण स्व.श्री दिनेश शर्मा की स्मृति में किया गया था, जो अतिक्रमण के चलते आम लोगों के पहुंच से दूर हो गया है। अतिक्रमण कर सड़क किनारे बनाये गये कुछ झोपड़ी में शाम के समय शराब पीने पिलाने के अलावा चखना भी परोसा जाता है जिसके चलते कई बार आपसी मारपीट और गाली गलौज के कारण गांव के आम नागरिकों को विषम परिस्थतियों से गुजरना पड़ता है। अंत में अतिक्रमणकारियों को हटाकर गुजरा फाटक को बेजा कब्जा से मुक्त किये जाने की मांग की गई है।
मंदिर हसौद के गुजरा फाटक पर बेजा कब्जा, शाम होते ही चलता है पीने पिलाने का दौर…
Previous Articleछत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ का आंदोलन का ऐलान, 30 जनवरी से काली पट्टी लगाकर करेंगे काम
Next Article छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों का तबादला
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
