धान कुटाई करते समय एक महिला हादसे का शिकार हो गई। हुआ यूं कि राज्य के बलरामपुर जिले में आज एक महिला की थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना इलाके का है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।