रायपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को सीई (सीसीआई) रायपुर में प्रात: 7.30 बजे ध्वजारोहण कर मनाया गया। इंजीनियर मनोज वर्मा एसई सीसीआई रायपुर के करकमलों से ध्वजारोहण हुआ। ततपश्चात मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर ईई (ओ) डीके, सैनी, एई (ओ) दिव्या, एडीओ प्रभा, कैशियर आशीष बाजपेयी, ओएजीआरएल सुषमा एवं समस्त स्टाफ सीईसीसीआई आफिस उपस्थित थे।

इसी प्रकार गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को श्रीराम पार्क रेसीडेंसीयल कालोनी परिवार द्वारा प्रात: साढ़े दस बजे ध्वजारोहण कर मनाया गया। श्रीराम पार्क कोलोनी के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज वर्मा के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ईश्वर सोनी, राकेश राय, सुनील चंद्राकर, चंद्रवंशी सहित कोलोनी की सभी महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version