रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एस.एस. सेंगर ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कृषि महाविद्यालय, रायपुर में राष्ट्रध्वज फहराया एवं तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय गर्व का दिवस है। हमारे देश ने एक गणतंत्र के रूप में अल्प समय में ही काफी प्रगति की है। डॉ. सेंगर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और आज यह विश्वविद्यालय बड़ी संख्या में कुशल मानव संसाधन तैयार कर रहा है जो राज्य के कृषि विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और विश्वविद्यालय तथा किसानों का विकास हमारी प्राथमिकता है। डॉ. सेंगर ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कोविड काल में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कृषि महाविद्यालय, रायपुर, बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, बिलासपुर एवं कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, छुई खदान को सम्मानित किया। इसीतरह कृषि विज्ञान केन्द्र दंतेवाड़ा, रायगढ़़, एवं धमतरी को भी सम्मानित किया गया। उन्होने शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शोधार्थियों एवं एन.सी.सी. तथा एन.एस.एस. के छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस समारोह में कुलसचिव जी.के. निर्माम, संचालक अनुसंधान डॉ. पी.के. चन्द्राकर, निदेशक विस्तार डॉ. आर.के. बाजपेयी, अधिष्ठता कृषि महाविद्यालय, रायपुर डॉ. एम.पी. ठाकुर, अधिष्ठाता खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर डॉ. एम.पी. त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में प्रध्यापक, वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. (मेजर) जी.के. श्रीवास्तव ने किया।
कृषि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलसचिव ने किया ध्वजारोहण
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव जी.के. निर्माम ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर वित्तनियंत्रक श्री आर.पी.एस. चौहान, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे, उप लेखानियंत्रक डॉ. धीरज खलखो, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. संजय कुमार द्विवेदी तथा सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय नैयर सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति ने फहराया तिरंगा, कहा-सबका साथ, सबका विश्वास एवं किसानों का विकास प्राथमिकता
Previous Articleछत्तीसगढ़ सरकार का एक और बड़ा कदम, बेटियां बनेंगी सशक्त
Next Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में नाइट कर्फ्यू का ऐलान
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
