अक्सर फिल्मों में देखा है कि ड़ॉक्टर दवाई की जगह बीयर पिलाकर मरीज का इलाज कर देते है। साधारण बात है कि अल्काहोल का सेवन करने से लीवर खराब होता है। इसके किसी भी इंसान की जान जा सकती है। लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है वियतनामा में जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को बीयर से ही उसका ठीक कर दिया। शायद आप इस बात पर विश्वास नहीं करे रहे है लेकिन ये बिल्कूल सच है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस शख्स का नाम गुयेन वेन हाट है। डॉक्टरों के मुताबिक ये शख्स एल्काहॉल फ्वॉइजनिंग का शिकार था। जिसके बार इलाज के लिए इसको अस्पताल लाया गया। जानकारी के लिए बता दें कि बीयर में इथेनॉल पाया जाता है जो मेथेनॉल का काम करता है। बीयर से लीवर साफ होता है और इंफेक्शन कम होता है। डॉक्टरों ने करीब पर घंटे में मरीज को एक कैन पंप करना शुरू कर दिया और शख्स की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने 15 कैन लगभग 5 लीटर बीयर उसके पेट में पंप की। जिसके बाद मरीज को होश आ गया। 48 वर्षीय गुयेन वैन हाट के खून में मेथेनॉल की मात्रा 1100 गुना से ज्यादा बढ़ गई थी। ऐसे में लीवर ने काम करना बंद कर दिया था। क्योंकि मेथेनॉल की मात्रा सीधे लीवर पर असर डालती है। हालांकि समय रहते डॉक्टरों ने इस अनोखे उपचार से गुयेन की जान बचा ली है। गुयेन को फिलहाल अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वो अपने घर हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनके लीवर की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
मरीज की जान बचाने डॉक्टरों का अनोखा उपचार, चढ़ा दिया 5 लीटर बीयर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
