गौठानों में सुराजी गांव योजना अंतर्गत जिले में व्यापक पैमाने पर पैरादान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर गौठानों में पशुओं के चारा के लिए किसानों ने पर्याप्त मात्रा में पैरादान किया है। जिले के गौठानों में पशुओं के लिए पानी, छांव एवं चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं पशुओं का टीकाकरण भी किया जा रहा है। गौठान में गायों की देखरेख की जा रही है। गौठानों में किसानों द्वारा पैरादान करने से गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने में गौठान प्रबंधन समिति को आसानी होगी। जिले में अभियान चलाकर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में पैरादान संग्रहण का कार्य किया गया।
जिले के कुल 375 सभी गौठानों में पैरादान किया गया है। जिसमें सभी गौठानों कुल 8 हजार 317 ट्रेक्टर ट्राली में 94080 क्विंटल पैरादान किया गया है। राजनांदगांव विकासखण्ड के 38 गौठान में 12480 क्विंटल पैरादान किया गया है। वहीं डोंगरगांव विकासखण्ड के 39 गौठान में 17970 क्विंटल, छुरिया विकासखंड के 44 गौठान में 12885 क्विंटल, खैरागढ़ विकासखंड के 39 गौठान में 13032 क्विंटल, डोंगरगढ़ विकासखंड के 24 गौठान में 7014 क्विंटल, छुईखदान विकासखंड के 51 गौठान में 3720 क्विंटल, अंबागढ़ चौकी विकासखंड के 66 गौठान में 10570 क्विंटल, मोहला विकासखंड के 34 गौठान में 10100 क्विंटल, मानपुर विकासखंड के 40 गौठान में 6309 क्विंटल पैरादान किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version