सरगुजा  जिले में धान खरीदी के दौरान किसानों से मजदूरी भुगतान के नाम पर रकम वसूलने का मामला लगातार सामने आ रहा है। मामला धान खरीदी केंद्र परसा का है। जहां किसानों से प्रति बोरा 8-8 रुपये वसूल किया जा रहा है। ऐसे में किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

अंबिकापुर शहर से लगे धान खरीदी केंद्र परसा में किसानों से मजदूरी के नाम पर प्रति बोरा 8-8 रुपए वसूल किया जाने का मामला सामने आया है। जहां किसानों से बोरी की सिलाई ढुलाई सहित अन्य कार्यो के नाम पर पैसा वसूल किया जा रहा है।

धान खरीदी केंद्र में मौजूद हमालों का खुद कहना है कि वह इन सभी कार्यों के लिए किसानों से पैसा ले रहे है। ऐसे में प्रति बोरी के हिसाब से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रह है। जबकि शासन द्वारा हमालों के लिए प्रति बुरा के हिसाब से 6 रुपये मजदूरी भुगतान निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके परसा धान खरीदी केंद्र में किसानों से हमालों द्वारा पैसा लिया जा रहा है। धान समिति केंद्र प्रभारी का खुद कहना है कि किसानों से मजदूरी भुगतान के नाम पर पैसा दिया जा रहा है।

धान समिति प्रबंधक की माने तो शासन ने मजदूरों के लिए निर्धारित रकम तो तय किया है लेकिन मजदूरों को वह रकम नहीं मिल पाती है। जिस वजह से हमाल किसानों से प्रति बोरा के हिसाब से 8 रुपये मजदूरी भुगतान ले रहे है। जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है और समर्थन मूल्य पर धान बेचने के दौरान किसान हमलों को मजदूरी भुगतान करने को मजबूर हो रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version