चारपाई पर लेटकर धूप सेंक रहे देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने काट डाला। कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बदल निवादा गांव से अजीब घटना सामने आई. घरेलू विवाद में महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया. बीच बचाव में महिला का हाथ भी कट गया. परिजन दोनों को सीएचसी ले गए. यहां से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस को दी गई तहरीर में पीडि़त की मां ने कहा कि शुक्रवार सुबह उसका छोटा बेटा धूप में चाारपाई पर लेटा था. तभी बहू उसे भला बुरा कहते हुए वहां पहुंच और चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. अमर उजाली की रिपोर्ट के अनुसार बीच बचाव में चाकू बहू के हाथ में भी लग गया. दोनों को लहूलुहान हालात में सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया. वहां से पहले बेटे फिर बहू को हैलट रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वहीं बहू ने देवर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इंस्पेक्टर धनेश प्रसाद ने बताया कि घरेलू विवाद की बात सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है.
चारपाई पर लेटा था देवर, भाभी ने काट डाला प्राइवेट पार्ट; जानिए क्या है पूरा मामला
Previous Articleसागौन चिरान जब्त : वन विभाग की कार्रवाई
Next Article छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव के आसार
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
