अपनी दीदी को ससुराल छोडऩे गये भाई की जबरन शादी कराये जाने का मामला सामने आया है। यह शादी कोई और नहीं बल्कि उसके जीजा ने ही अपनी बहन से साले की शादी करवा दी। बिहार के समस्तीपुर में यह मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। खबरों की मानें तो पहले लड़के के जीजा ने उसे बाइक का लालच दिलाया और जब तक वह कुछ समझ पाता तक उसका ब्याह हो चुका था। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि लड़के का हाथ जबरन पकड़कर वरमाला डलवायी जा रही है जबकि दुल्हन बगल में चुपचाप खड़ी है। खुदनेश्वर स्थान मंदिर में हुई इस शादी को लेकर युवक विनोद कुमार का कहना है कि उसकी जबरन शादी करवाई गई है और वह इसे स्वीकार नहीं करता है, जबकि लड़की वालों का कुछ और ही पक्ष है। लड़की वालों का पक्ष द्वारा कहा जा रहा है कि युवक विनोद कुमार और जिस लड़की के साथ उसकी शादी कराई गई, दोनों की पहले जान-पहचान थी। लड़की वालों का कहना है कि जब भी विनोद यहां आता था तो छुप-छुपकर उनकी बेटी से मिलता था दोनों में अफेयर चल रहा था। परिवार वालों का दावा है कि इसलिए दोनों की शादी करवा दी। फिलहाल लड़की अपने परिजनों के वहां हैं जबकि युवक अपने घर आ चुका है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version