संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी) के अधीनस्थ समस्त शासकीय एवम अशासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाई, हायर सेकेंडरी विद्यालय के संस्था प्रमुखों सहित समस्त शिक्षकों का संकुल स्तरीय वर्चुअल मीटिंग संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा लिया गया। कोरोना काल में अभी बच्चे विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं ऐसे में बच्चों की पढ़ाई को सतत रूप से जारी रखने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उन्होंने ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने हेतु शिक्षकों को प्रेरित किया। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप, यूट्यूब चैनल, वीडियो, टीएलएम बनाकर भी कोर्स मटेरियल शेयर कर बच्चों की पढ़ाई जारी रखने की बात की, तथा प्रत्येक सप्ताह शिक्षकों द्वारा किये जा रहे नवाचारी गतिविधियों का रिपोर्ट भी देने प्रेरित किया गया। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021–22 ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई, 100 दिन गणितीय एवम भाषा पठन कौशल अभियान अंतर्गत 14 सप्ताह के अलग अलग गतिविधियों को वीडियो, टीएलएम के माध्यम से साझा करने एवम बच्चों का प्रोग्रेस रिपोर्ट प्रति सप्ताह पोर्टल में एंट्री करने बताया गया। विद्यांजली कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई तथा प्रत्येक विद्यालय को अपने अपने जरूरतों /आवश्यकताओं को पोर्टल में लॉगिन कर अपलोड करने बताया गया, लॉकडाउन के दौरान स्कूल में रहकर शिक्षक प्रोफेशनल विकास हेतु क्या क्या कर सकते हैं इस हेतु सुझाव साझा करने कहा गया। शिक्षा सारथी की जानकारी, हमारे नायक में स्थान प्राप्त करने प्रति सप्ताह के गतिविधियों का सर्वश्रेष्ठ विडियो बनाने शिक्षकों को प्रोत्साहित किया गया। पालकों से सतत सम्पर्क स्थापित करते हुए कोविड–19 गाइडलाइन अनुरूप अपने अपने बच्चे को सुरक्षित रहकर घर में पढ़ाई करने प्रेरित करने की बात की गई । वर्चुअल मीटिंग में संकुल प्रभारी एवम प्राचार्य श्रीमती स्नेहलता तिवारी ने सभी संस्था प्रमुखों एवम शिक्षकों को शासन के योजनाओं का क्रियान्वयन समय सीमा में करने तथा 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों का द्वितीय डोज वैक्सिनेशन हेतु आवश्यक सहयोग करने की बात कही। विचक्षण जैन विद्यापीठ की प्राचार्या श्रीमती कल्पना मेम , श्री मोहित शर्मा , श्री पुरुषोत्तम व्यास , श्रीमती मिनी मेम ने भी अपने विचार साझा किए। वर्चुअल मीटिंग में प्रमुख रूप से श्री नरेश कुमार यादव , श्री कौशल प्रसाद चौबे , श्री कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , श्रीमती पूर्णिमा यादव , श्रीमती सुजाता मिश्रा, श्रीमती अंजू वर्मा , श्री जयंत वर्मा , श्री सुशील साहू , श्री खेलावन सिंह कुर्रे, श्रीमती शाहिन अली, श्रीमती अनिता ध्रुव , श्री कौशल कुमार शुक्ला सहित संकुल के शिक्षक–शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version