नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि 2022-23 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया डिजिटल रुपया जारी करेगी। ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके डिजिटल करेंसी शुरू की जाएगी। आरबीआई 2022-23 से इसे जारी करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2022-23 में डिजिटल यूनिवर्सिटी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वित्तमंत्री ने कहा कि 2022-23 में 5जी मोबाइल सर्विस का रोलआउट होगा। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि रेलवे छोटे किसानों, एमएसाएमई के लिए नये उत्पाद विकसित करेगा। लोकसभा में सीतारमण ने 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए इस बात की ओर ध्यान दिलाया कि केंद्र एवं राज्य सरकारों के प्रयासों के कारण रोजगार एवं उद्यम अवसरों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो का 2022-23 में 25,000 किमी विस्तार किया जाएगा और सड़क परिवहन मास्टर प्लान के लिए 2022-23 में ”पीएम गति शक्ति” को अंतिम रूप दिया जाएगा। वित्तमंत्री ने कहा कि टैक्स सिस्टम को और आसान किया जाएगा। शहरी इलाकों में सस्ते घर की योजना का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा 80 लाख नए सस्ते घर दिए जाएंगे। 3.8 करोड़ घरों में नल से जल दिया जाएगा। वहीं एलआईसी का आईपीओ भी लाया जाएगा। बजट में रोजगार का जिक्र करते हुए कहा कि 15 लाख नए रोजगार का सृजन हुआ है। उन्होंने गंगा किनारे 5 किमी का कॉरिडोर बनाने की भी बात कही। इससे लोगों के घरों में पीने का पानी सप्लाई किया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version