भागवताचार्य पंडित रामलखन शास्त्री, वृन्दावन, धाम ने किया जरूरतमंदों को भोजन वितरण

पूरे जिले में मानव सेवा की मिशाल कायम करती जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा की जा रही प्रतिदिन की जा रही निशुल्क भोजन में दुर्ग में भागवत कथा करने आये प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित श्री रामलखन शास्त्री जी, वृन्दावन, वाले पहुँचे और अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन वितरण किये.दुर्ग में श्री रामदेव बाबा मंदिर, गंजपारा में शर्मा परिवार द्वारा दिनाँक 23 जनवरी से 1 फरवरी तक भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें भागवत कथा वाचक प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित श्री रामलखन शास्त्री जी, वृन्दावन, उतर प्रदेश थे, जिनके श्रीमुख से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में भक्त जनोँ ने भागवत कथा का आंनद लिए. जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि भागवत कथा के अंतिम दिवस की कथा का वर्णन एवं शोभायात्रा के पश्चात विगत 5 वर्षों से दुर्ग जिले में प्रतिदिन की जा रही मानव एवं गौ सेवा के कार्यों की जानकारी पाकर प्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित श्री रामलखन शास्त्री जी भागवत कथा के आयोजक रवि शर्मा, प्रकाश शर्मा, अनुराग शर्मा एवं शर्मा परिवार के सभी सदस्यों के साथ जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन वितरण के समय दुर्ग स्टेशन पहुँचे जहाँ उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन के साथ साथ मिष्ठान, नमकीन, बिस्किट का वितरण किया. पंडित श्री रामलखन शास्त्री जी ने विगत 5 वर्षों से मानव एवं गौ सेवा का कार्य कर रही जन समर्पण सेवा संस्था, के सभी सदस्यों को इस पुनीत एवं सेवा के कार्यों के लिए आर्शीवाद दिए एवं संस्था द्वारा की जा रही मानव सेवा के कार्यों की प्रंशसा की, मानव सेवा के कार्यों से पंडित जी इतने प्रभावित हुए की उन्होंने संस्था के सदस्यों को कहा कि जब भी आर्थिक मदद की आवश्यकता हो हमें बोल देना हम करेंगे. संस्था के सदस्य संजय सेन ने बताया कि पंडित जी ने जरूरतमंदों को भोजन वितरण करने के पश्चात उपस्थित सदस्यों, जरूरतमंदों एवं उपस्थित जनोँ को कहा कि ग़रीबों को खाना खिलाना नरक की आग से बचने का मार्ग है, भागवत कथा, रामायण, गीता एवं सभी ग्रन्थों में ग़रीबों व दरिद्रों को खाना खिलाने पर बहुत ध्यान व बल दिया है, भगवान का आर्शीवाद, सदाचारिता को प्राप्त करने तथा नरक की आग से बचने का मार्ग है जरूरतमंदों को भोजन खिलाना। पंडित जी ने कहा कि पूरे प्रदेश, देश के लोगों को मानव सेवा का कार्य करना चाहिए, कोई मानव, जीव, जन्तु भूखा न सोये इसका प्रयास सभी को सामूहिक रुप से करना चाहिए, जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों की निस्वर्थ सेवा सरहानीय है, सभी सामाजिक, धार्मिक एवं राजीनीतिक व्यक्तियो एवं संगठनों को इनका सहयोग एवं इन्हें योगदान देना चाहिए ताकि यह सेवा पूरे जिले में ही नही बल्कि प्रदेश एवं देश मे हो. पंडित जी के साथ दुर्ग में भागवत कथा के आयोजक परिवार से श्रीमती सुशीला शंभुलाल शर्मा, हेमलता पुरुषोत्तम शर्मा, रिया रवि शर्मा, बरखा प्रकाश शर्मा, अनुराग मंजू शर्मा, मीनू अमित शर्मा, कान्हा शर्मा, कृष्णा, राज, चंचल, गुंनु शर्मा एवं संस्था के सदस्य शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, मृदुल गुप्ता, राजेन्द्र ताम्रकार, संजय सेन, हरीश ढीमर, दाद्दु ढीमर, शुभम सेन, सुजल शर्मा, शिबू खान, अन्य जन उपस्थित थे..

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version