रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत जांजगीर सर्किट हाउस परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी की थीम पर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। पोस्टर एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से परिवार नियोजन के उपाय के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर जनप्रतिनिधि एवं सीएमएचओ डॉ. एस.आर. बंजारे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र लहरे उपस्थित थे।
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को किया रवाना
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
