रायपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज साल 2022-23 का आम बजट पेश किया। बजट में सरकार ने इस बार इनकम टैक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। वहीं कोरोना महामारी का जिक्र करते हुए सरकार ने दावा किया है कि इस बजट में सभी वर्गों के लिए राहत की घोषणाएं की है। वहीं, अब बजट को लेकर देश के नेताओं और जानकारों की प्रतिकियाएं भी सामने आने लगी है। इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने बजट 2022-23 को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि केंद्रीय बजट दिशाहीन बजट है, किसानों,महिलाओं और युवाओं के लिए कुछ नहीं है। सब सोच रहे थे कि किसानों और मजदूरों को कुछ मिलेगा, लेकिन इसमें उनके लिए कुछ नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने की बात उन्होंने कही थी, लेकिन इसमें कुछ भी प्रावधान नहीं है। 100 स्मार्ट सिटी बनाने की बात थी, वह भी पूरा नहीं हो रहा है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
