राजस्थान में मॉडल को ब्लैकमेल कर मंत्री रामलाल जाट को हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जोधपुर में डीसीपी भुवन भूषण यादव ने यह जानकारी दी. बताया गया कि दो दिनों पहले मॉडल ने एक होटल की ऊपरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, मॉडल के जरिये राजस्थान के कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट के हनी ट्रैप की कोशिश हुई थी. उसके इन्कार करने पर भीलवाड़ा निवासी आरोपित युवक और युवती ने अपने स्तर से प्रयास किए. हालांकि वे सफल नहीं हुए. अब पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि दो दिन पहले गुनगुन उपाध्याय नाम की माडल ने एक होटल की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया था. मथुरादास माथुर अस्पताल में उससे पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी. मॉडल ने पुलिस को बताया कि भीलवाड़ा निवासी अक्षत और युवती दीपाली हनी ट्रैप करते हैं. पूर्व में भी अक्षत के खिलाफ हनी ट्रैप का बड़ा मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसको गिरफ्तार किया गया था. उस मामले में 35 आरोपित गिरफ्तार हुए थे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version