राजिम। विगत दिनों जिला पंचायत सदस्य तथा प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ग्राम सेहरापाली ग्राम पंचायत पेन्ड्रा में बड़े कोशरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। सर्व प्रथम मंच पर उपस्थित अतिथियों ने समाज के ईस्ट देव भगवान श्री कृष्ण के फोटो पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया । अतिथि सत्कार के पश्चात, उद्बोधन हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहू न कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सभी वर्ग और समाज को साथ लेकर विकास कार्यों को पूरा कर रही है। छत्तीसगढ़ के विकास में सभी समाज का योगदान है। उन्होंने कहा कि यादव समाज की अपनी पहचान स्थापित है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ उसे सहेजने में भी समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष लक्ष्मण यादव ,स्थनीय जनपद सदस्य, सरपंच एवं सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित थे।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

