कबीरधाम। कुष्ठ बीमारी के साथ ही तमाम चर्म रोगों की विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने के लिए जिले के विकासखंडों में जनजागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 30 जनवरी से शुरू जन-जागरूकता पखवाड़ा 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर शुरू किए गए जन-जागरूकता पखवाड़ा में प्रमुख रूप से कुष्ठ के लक्षण युक्त अथवा संभावित मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के बोड़ला विकासखंड के भलपहरी गांव में भी कुष्ठ जांच शिविर लगाया गया। इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंडल ने लोगों से सतर्क रहने, सही समय पर चिकित्सकीय सलाह व जरूरत पड़ने पर सही और पूर्ण उपचार लेने की अपील की है। उन्होंने बताया-बीते 30 जनवरी से जिले में कुष्ठ निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जो 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। आगामी 7 फरवरी को पंडरिया के जंगलपुर, 9 फरवरी को कवर्धा के सूखाताल तथा 11 फरवरी को लोहारा के गोछिया में यह शिविर लगाया जाएगा। जिले के कुष्ठ नियंत्रण अधिकारी डॉ. बीएल राज ने बताया विश्व कुष्ठ दिवस पर आयोजित जन-जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत कुष्ठ रोगी खोज अभियान से पूर्व भी संपूर्ण जिले में कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया गया है जिसमें अब तक कुष्ठ रोग के कुल 69 संभावित मरीजों को चिन्हित किया गया है। सभी चिन्हित पीड़ितों की जांच कर उनका उपचार किया जा रहा है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

