राजनांदगांव। खुज्जी विधायक छन्नी साहू के पति चंदु साहू ने गिरफ्तारी दे दी है, विधायक पति पर युवक से मारपीट का आरोप था। जिन पर पुलिस ने एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मिली जानकारी के अनुसार विधायक छन्नी साहू स्वयं अपने पति को लेकर एसपी आफिस पहुंची थीं और अपने पति को वहीं छोड़कर अपनी सुरक्षा लौटाते हुए स्कूटी से रवाना हो गई थीं। उल्लेखनीय है कि विधायक पति पर रेत उत्खनन को लेकर जातिगत गाली-गलौज करने की शिकायत पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आदिवासी समाज लगातार विधायक पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था। आदिवासी समाज ने सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने विधायक से इस मामले में सहयोग करने की अपील की थी। इसके बाद विधायक छन्नी साहू अपने पति को लेकर एसपी आफिस पहुंचीं। हालांकि यहां उन्होंने रेत माफिया से खुद और परिवार को खतरा बताया। इससे पहले उन्होंने राजनांदगांव प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता भी ली। विधायक ने कहा कि वो रेत माफिया के सामने स्वयं को असुरक्षित महसूस करती हैं, और उनके पति पर झूठे एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
