बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के परिवार में नई खुशियों का आगमन हुआ है। परिवार ने नन्हें मेहमान का जोर-शोर से स्वागत किया है। इस बच्चे का नाता अमिताभ बच्चन नाना से नाना-नाती का है। यहां आप श्वेता बच्चन नंदा के बारे में सोच रहे होंगे। अगर हां, तो आप गलत है। दरअसल, बच्चा श्वेता बच्चन नंदा के यहां नहीं बल्कि अमिताभ की भतीजी नैना बच्चन के घर हुआ है। नैना बच्चन अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ की बेटी हैं। नैना बच्चन ने साल 2015 में ‘रंग दे बसंती’ फेम एक्टर कुणाल कपूर से शादी की थी। हाल ही दोनों माता-पिता बन गए हैं। इस बात का ऐलान इस कपल ने सोशल मीडिया पर किया है। शादी के 7 साल बाद नैना के घर में ये किलकारी गूंजी है, इसलिए बच्चन परिवार की खुशी कई गुना ज्यादा है। कपल ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा है- ‘मुझे और नैना और मेरे सभी शुभचिंतकों को यह सूचना देते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है, कि अब हम एक नन्हे बच्चे के माता-पिता बन चुके हैं और यह सभी आप लोगों की दुआओं और भगवान की आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। हम लोगों ने बच्चे की आस में काफी लंबे समय का इंतजार किया था, लेकिन फाइनली आज हमें वह खुशी मिल ही गई है जिसका हमें बेसब्री से इंतजार था।’
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
