राज्य के सबसे लंबे पुल की पहचान रखने वाले सूरजगढ़ पुल के दोनों छोर के एप्रोच मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया हैं। सड़क के बदहाली से रायगढ़ जिले के सीमावर्ती तहसील के दो दर्जन से अधिक गांव के अलावा ओडिशा राज्य के लोगों का आवागमन जोखिम पूर्ण हो गया है। हाल ही के दिनों में बारिश के पुल पहुच एप्रोच मार्ग गड्ढे में पानी भर जाने के कारण तालाब की आकृति बन गई है। इससे यहां रोज छोटी बड़ी दुर्घटना भी घटित होने लगी है। दो राज्यों को जोड़ने वाली महानदी में बने सूरजगढ़ नदी गांव मार्ग के जर्जरता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है ।महज पांच साल में तीन बार इस एप्रोच रोड की रिपेयरिंग किये जाने के बाद भी वर्तमान स्थिति में पुन: सड़क इस कदर बदहाल हो चुकी है कि बेमौसम बारिश के बीच दोनों तरफ करीब चार किमी लम्बी सड़क को वाहन से पार करने में करीब 20 मिनट से अधिक समय लग रहा है। नाराज लोग रविवार 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे। राज्य के सबसे लंबे पुल की पहचान रखने वाले सूरजगढ़ पुल के दोनों छोर के एप्रोच मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया हैं। सड़क के बदहाली से रायगढ़ जिले के सीमावर्ती तहसील के दो दर्जन से अधिक गांव के अलावा ओडिशा राज्य के लोगों का आवागमन जोखिम पूर्ण हो गया है। हाल ही के दिनों में बारिश के पुल पहुच एप्रोच मार्ग गड्ढे में पानी भर जाने के कारण तालाब की आकृति बन गई है। इससे यहां रोज छोटी बड़ी दुर्घटना भी घटित होने लगी है। दो राज्यों को जोड़ने वाली महानदी में बने सूरजगढ़ नदी गांव मार्ग के जर्जरता को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है ।महज पांच साल में तीन बार इस एप्रोच रोड की रिपेयरिंग किये जाने के बाद भी वर्तमान स्थिति में पुन: सड़क इस कदर बदहाल हो चुकी है कि बेमौसम बारिश के बीच दोनों तरफ करीब चार किमी लम्बी सड़क को वाहन से पार करने में करीब 20 मिनट से अधिक समय लग रहा है। नाराज लोग रविवार 11 बजे से शाम 5 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version