छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक नाबालिग का अपहरण कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख की फिरौती मांगी थी। नाबालिग रेहान कक्षा 10वीं का छात्र था। जानकारी के अनुसार रेहान रविवार देर शाम घर से निकला था, उसके बाद से उसका पता नहीं चला। आरोपी ने नाबालिग की हत्या कर रतनपुर के रानीगांव में लाश दफन कर दी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक के पिता ऑटो डील का काम करते हैं। पुलिस ने संदेही आरोपियों को हिरासत में लिया है, यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।
Previous Articleमौसम में बदलाव को लेकर पढिय़े यह खास खबर
Next Article ले रहे थे सेल्फी, तभी आ गई ट्रेन, गंवा दी जान…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
