इन दिनों छत्तीसगढ़ में धनिया बोआई को लेकर सियासत गरमाई हुई है। राज्य की प्रमुख पार्टी भाजपा-कांग्रेस के बीच इसको लेकर वाक युद्ध चल रहा है जिसमें दोनों पार्टी के नेताओं की ओर से शब्दरूपी बाण चल रहे है। आपको बता दे कि पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने पार्टी बैठक के दौरान कांग्रेस को चेतावनी दे डाली और धनिया बो देने की बात कह दी। जब यह बात मीडिया के जरिये कांग्रेस तक पहुंची तो इसका पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा का धनिया बो दिया है। इसलिए भाजपा सिमट गई है। राजेश मूणत को दूसरे का धनिया बोने से पहले अपनी गिरेबां में झांककर देखना चाहिए कि मंत्री रहते हुए क्यों उनकी हार हुई, इस पर चिंतन करना चाहिए। धनिया को कौन बोता है, ये जनता तय करती है।
Previous Articleटीम इंडिया ने सीरीज जीतने के लिए की कड़ी तैयारी
Next Article जल संसाधन कार्यालय के अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

