रायपुर। एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले आया। इस दौरान आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को धरदबोचा है। मामला रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा का है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम राजेन्द्र कुमार डहरिया है जो तिल्दा नेवरा के वार्ड क्रमांक 4 का निवासी है। घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना समय को प्रार्थीया कि नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है जिस पर गुम इंसान क्र.44/20 पंजीयन किया गया। गुम नाबालिग होने से प्रकरण में अप.क्र.189/20 धारा-363 भादवि पंजीयन कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर सूचना पर आज दिनांक को नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामदगी किया गया, जो पीडि़ता ने अपने कथन में राजेन्द्र डहरिया द्वारा विवाह कर शारीरिक संबंध का बनाया जाना बताया है। आरोपी द्वारा नाबालिग अपहृता को विवाह का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर शारिरिक संबंध का बनाये जाना पाये जाने पर प्रकरण में धारा-366, 376,भादवि एवं 04 पॉक्सो एक्ट जोड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version