उत्तर प्रदेश में पहले चरण की वोटिंग के दौरान बुलंदशहर में बारात जाने से पहले दूल्हे ने मतदान स्थल पर पहुंचकर मतदान किया। देवीपुरा कॉलोनी के लोगों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद चार खंबा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचा। दूल्हा बलराम की मतदान केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग हुई और सैनिटाइजर के बाद दूल्हे ने मतदान किया। मीडिया कर्मियों ने जब दूल्हे से की बातचीत तो दूल्हे ने बताया कि वह दो माह से बरात में जाने से पहले मतदान करने का मन बनाए बैठा था। मतदान करने के बाद देवीपुरा से बारात लेकर दूल्हा गाजियाबाद के लोनी के लिए रवाना हुआ।
आपको बता दें कि हस्तिनापुर की असेम्बली सीट सहित वेस्ट यूपी की 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। अभी तक इन सीटों से मिल रही सूचना के अनुसार 11 बजे तक 10 से 12 प्रतिशत होने की खबर है और मतदान की गति शीतलहर के चलते धीमी है। पहले चरण के इस मतदान में जाट, मुस्लिम प्रधान पश्चिमी हिस्से की सीटे है। चुनाव के इस पहले चरण में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। आज शामली, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की सीटों पर मतदान जारी है। यूपी विधानसभा की 403 सदस्यीय सीट के लिए सात चरणों में 10 फरवरी से लेकर 14, 20, 23 और 27 फरवरी को और 3 व 7 मार्च को मतदान होना है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version