उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का आज मतदान हो रहा है। पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई, जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। जहां वोट डाले जा रहे हैं, उनमें आगरा-मथुरा और गाजियाबाद जैसे जिले शामिल हैं। पहले चरण में कुल 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता मतदान केंद्रों पर जा रहे हैं। कुछ मतदाता ऐसे हैं, जिनकी आज शादी हो रही है। एक युवा मतदाता की शादी अछनेरा के गांव में हुई, उसने बतौर दूल्हा मंडप में पहुंचने से पहले अपना वोट डाला। दूल्हे भूपेंद्र चौधरी के एक परिजन ने सुबह बताया कि, आज बेटे की शादी हो रही है। बारात शाम को ससुराल रवाना होगी। सभी तैयारियों में जुटे हैं। ब्याह की जरूरी रस्में और फेरे देर शाम होंगे। इससे पहले हमने यूपी के चुनाव में वोट डाला है। बता दें कि, भूपेंद्र चौधरी आगरा में प्रारंभिक पढ़ाई करके दिल्ली में रहे और तैयारी के बाद पीसीएस में चयन हुआ। वह क्षेत्रीय वन अधिकारी बन गए। इसी महीने उनकी नियुक्ति होगी। उनके परिजनों ने बताया कि, बेटे के पास होने के बाद सरकारी नौकरी पक्की हो गई थी। उसके बाद रिश्ते आने लगे। लगभग सात महीने पहले अछनेरा के गांव कचोरा निवासी ग्राम रोजगार सेवक हरीशचंद की पुत्री पूजा चौधरी का रिश्ता आया। भूपेंद्र की दुल्हन पूजा भी मतदान करने गईं। पूजा मेधावी छात्रा हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल में पहला नंबर हासिल किया था। उन्होंने आगरा कालेज से केमिस्ट्री में प्रथम श्रेणी में एमएससी किया। भूपेंद्र से विवाह के आज उनके नए जीवन का सफर शुरू होगा। दोनों के ब्याह की खास बात यह है कि, यह शादी बिना दहेज हो रही है। फेसबुक और ट्विटर पर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। लोग तारीफ कर रहे हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
