नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के दो दिवसीय मेगा आक्शन का आज पहला दिन है। बेंगलुरू में इसका आयोजन हो रहा है। इस बार निलामी में 10 टीमें हैं। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स दो नई फ्रेंचाइजी पहली बार इसका हिस्सा हैं। पहले 590 खिलाडय़िों की निलामी होनी थी, लेकिन अब कुल 600 खिलाडिय़ों की होगी। बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल आफ इंडिया ने 10 खिलाडिय़ों का नाम आक्शन रजिस्टर में जोड़ा है। आइपीएल मेगा आक्शन में सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगी। उनका बेस प्राइस दो करोड़ है। पंजाब किंग्स ने इन्हें 8.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। पहले दिन कुल 161 खिलाडिय़ों की बोली लगेगी। सबसे पहले मार्की खिलाडिय़ों की बोली लगेगी। इस लिस्ट में कुल 10 खिलाड़ी रखे गए हैं। इनमें चार भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन शामिल हैं। इसके अलावा छह विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, क्विंटन डिकाक,डेविड वार्नर, कैगिसो रबादा, ट्रेंट बोल्ट, फाफ डुप्लेसिस शामिल हैं। बीसीसीआइ ने आइपीएल 2022 मेगा आक्शन से ठीक पहले नीलामी रजिस्टर में 10 नए नाम जोड़े हैं, जिससे सूची में खिलाडय़िों की संख्या 600 हो गई है। ये खिलाड़ी आरोन हार्डी, लांस मौरिस, निवेथन राधाकृष्णन, अग्निवेश अयाची, हार्दिक तमोरे, नीतीश कुमार रेड्डी, मिहिर हिरवानी, मोनू कुमार, रोहन राणा और साईराज पाटिल हैं। हार्डी, मौरिस और राधाकृष्णन आस्ट्रेलिया से हैं। इनके अलावा बाकी सभी भारत से हैं।

दीपक हुड्डा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया। उनको आइपीएल मेगा नीलामी की सूची में कैप्ड श्रेणी में अपग्रेड किया गया है। संशोधित नीलामी सूची में हुड्डा सेट नंबर 3 में आलराउंडर खिलाडिय़ों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पहले वह सेट नंबर 8 थे और उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था, जो बढ़ाकर 75 लाख हो गया है। आइपीएल में दो नई टीमों की एंट्री हुई है। ये दो टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स हैं। सीवीसी कैटिपल की स्वामित्व वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को आक्शन से पहले जोड़ा। वहीं आरपी संजीव गोयनका ग्रुप की स्वामित्व वाली लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने केएल राहुल, मार्क्स स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को अपने साथ जोड़ा है। माना जा रहा है कि इस बार के आक्शन में 10 से ज्यादा खिलाडिय़ों की 10 करोड़ रुपये से अधिक की बोली लग सकती है। फ्रेंचाइजियों में होड़ लग गई तो कुछ खिलाड़ी 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं। श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन, हर्षल पटेल की अच्छी बोली लगने की उम्मीद है। इसके अलावा दीपक चाहर युजवेंद्रा चहल को 10 करोड़ रुपये से अधिक मिल सकती है। इसके अलावा फाफ डु प्लेसिस, डेविड वार्नर, जेसन होल्डर और कैगिसो रबादा के भी महंगा बिकने का आसार है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version