सक्रिय राष्ट्रवादी संगठन “भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ” राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी बुधवार 23 एवं गुरुवार 24 फरवरी 22 को उड़ीसा में जगन्नाथपुरी स्थित हॉटल नायक प्लाजा में आयोजित किया गया है। जिसमें देशभर के पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस बैठक में देश मे पेंशनरों की समस्याओं और उसकी निदान को लेकर चिंतन किया जायेगा और पेन्शनर हितों पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य से 17 महिला एवं पुरूष प्रतिनिधि और पदाधिकारी महिला विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री द्रोपदी यादव पत्थलगांव जशपुर और राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव रायपुर के नेतृत्व में भाग लेंगे। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा एवं रायपुर के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने जारी सँयुक्त विज्ञप्ति में बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सी एच सुरेश केरल की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 141 प्रतिनिधियों ने आने की सूचना दी है। इस बैठक में पेंशनर्स को आयकर में छूट, संसदीय समिति के द्वारा 65 साल की आयु से हर 5 साल में अतिरिक्त पेंशन की सिफारिश, रेल यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों रियायत पुन: चालू करने,सभी राज्यों में सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण बोर्ड का गठन, राज्यों में केन्द्र के समान महँगाई भत्ता,कैशलेस इलाज और केंद्र के समान मेडिकल भत्ता, बस यात्रा में रियायत,वन रैंक वन पेंशन नियम सभी राज्यों में लागू करने,पेंशनर्स की मृत्यु पर दाह संस्कार हेतु परिजनों को दस हजार की सहायता, 3 वर्ष में एक बार पति पत्नी को एक साथ भारत भ्रमण हेतु आर्थिक सहायता,पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने तथा मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के छटवीं अनुसूची से धारा 49 को विलोपित कर छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश के बीच 22 वर्षो से लंबित आर्थिक स्वत्वों का बंटवारा किये जाने के मामलों पर विचार विमर्श कर प्रस्ताव पारित किये जायेंगे। जगन्नाथपुरी में पारित प्रस्ताव को प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को दिल्ली जाकर भेंट कर पेंशनरो की समस्याओं पर विचार कर निराकरण की मांग करेंगे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version