हमारे समाज में शिक्षक को आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन कई ऐसे शिक्षक भी है जो अपने पद की गरिमा के विरूद्ध आचरण कर बैठते है. कुछ ऐसा ही मामला राजस्थान के चूरू जिले के सांडवा थाना इलाके में सामने आया है जहां एक स्कूल टीचर ने अपने 2 स्टूडेंट की बड़ी बहन को अपने जाल में फंसाकर उससे रेप कर डाला. आरोपी यहीं पर नहीं रुका और उसने अपने दो दोस्तों के साथ भी उससे गैंगरेप भी किया. इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में इस अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगे. ब्लैकमेलिंग से तंग आई युवती ने अपने मंगेतर को इसकी जानकारी दी. बाद में पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. लेकिन वे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. सांडवा थानाधिकारी सुरेन्द्र बारूपाल के अनुसार युवती ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके दो छोटे भाई उसके ही गांव की एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं. पढ़ाई और फीस की सूचना देने के लिए उसके मोबाइल नंबर संरक्षक के रूप में स्कूल में दिये हुए थे. कोरोना काल के बाद जुलाई 2020 में ऑनलाइन पढ़ाई करवाने के नाम पर स्कूल के टीचर गोविन्द ने उससे पढ़ाई के बारे में बात करनी शुरू कर दी. आरोपी ने उसके इंस्टाग्राम, व्हाट्स एप और टेलीग्राम पर भी बात करनी शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी उससे अश्लील बातें करने लग गया. उसके बाद गोविन्द उसको होटल में चलने के लिए कहने लगा. वह उसे इलाके में स्थित एक होटल में ले गया. गोविंद ने वहां उसके साथ रेप किया. आरोपी टीचर एक साल तक उसे होटल में ले जाकर रेप करता रहा. उसके बाद गोविन्द ने अपने दोस्त जगदेव और राजू के साथ प्लान बनाकर उसे नवंबर 2021 में उसी होटल में ले गया. वहां गोविंद के दोनों दोस्तों ने भी उसके साथ रेप किया. इस दौरान आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. बाद में उसको वायरल करने की धमकी देने लगे. आरोपी उसे तरह तरह से तंग करने लगे. आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये देने का भी दबाव बनाया. वे वीडियो के दम पर उससे फिर से शारीरिक संबंध करने के लिए दबाव बनाने लगे. परेशान होकर पीडि़ता ने इसकी जानकारी अपने मंगेतर को दी. पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version