दिल्ली पुलिस महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का निपटारा करने के लिए अलग से दिल्ली में जगह-जगह पिंक बूथ शुरू कर रही है. इसी कड़ी में उत्तर पश्चिमी जिले में 11 पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां पर महिलाओं से जुड़ी हर एक शिकायत समस्या का तेजी से समाधान किया जाएगा, इन पिंक बूथों पर जहां महिला पुलिस कर्मी तैनात हैं, तो वही पूरा स्टाफ महिला कर्मचारियों का है जिससे कि किसी भी वर्ग से आने वाली पीडि़त महिला बेझिझक और बिना डरे अपनी समस्या सीधे पुलिस को बता सकेगी. विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक और उत्तर-पश्चिमी जिले की डीसीपी उषा रंगनानी ने भारत नगर स्थित सत्यवती कॉलेज सत्यवती कॉलेज और एनएसपी कॉम्प्लेक्स में ‘महिला सुविधा बूथ’ यानी ‘पिंक बूथ’ का उद्घाटन किया, महिला पुलिसकर्मियों द्वारा संचालित महिलाओं की सुविधाओं के लिए इन पिंक बूथों को शुरू कर दिया गया. जहां पर महिलाएं अपनी सार्वजनिक, निजी और डिजिटल क्षेत्र से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत को लेकर जा सकती हैं, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. कई बार महिलाएं पुलिस के पास शिकायत करने जाने से बचती हैं, या फिर कई ऐसे इलाकों से आने वाली महिलाएं पुलिस के पास जाने से डरती भी है जिसको लेकर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान भी चला रही है. और अब इसी कड़ी में महिलाओं की सुविधा के लिए दिल्ली में जगह-जगह पिंक बूथ शुरू किए जा रहे हैं जहां पर उस सबूत के रंग से लेकर हर चीज पिंक कलर में है और वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी महिला पुलिसकर्मी हैं. उत्तर पश्चिमी जिले में 11 पिंक बूथ बनाए गए हैं सभी थानों में एक-एक पिंक बूथ स्थापित किया गया है, इन पिंक बूथों को स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, बड़े भीड़भाड़ वाले बाजार आदि के नजदीक स्थापित किया गया है. जहां पर महिलाओं की संख्या अधिक है या फिर युवा महिलाएं, छात्र ज्यादा संख्या में पढ़ाई के लिए आते हैं.ऐसी जगह पर इन पिंक बूथों के होने से किसी भी प्रकार की शिकायत महिलाएं कर सकेंगी, यहां महिला और बच्चों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
