मेले में शामिल होने जा रही श्रद्धालुओं से भरी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना तेलंगाना के मुलुग जिले की वारंगल-मेदारम मार्ग की है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना गट्टम्मा मंदिर के पास उस समय हुई जब परिवार के छह सदस्यों के साथ कार विपरीत दिशा से आ रही बस से जा टकराई। जिसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बचावकर्मियों को कार से शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि बस यात्रियों में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के कारण हाईवे पर भारी जाम लग गया। क्षतिग्रस्त कार को सड़क खाली करने के लिए क्रेन की मदद से हटाना पड़ा। मुलुगु जिले के चंद्रपतला गांव से संबंधित मृतक, सम्मक्का सरलम्मा जतारा मेदारम जतारा (हिंदू आदिवासी देवी को सम्मानित करने के लिए तेलंगाना में मनाया जाने वाला त्योहार) के दर्शन के लिए जा रहे थे। एशिया में सबसे बड़ा माने जाने वाले चार दिवसीय आदिवासी मेले का आज यानी शनिवार को अंतिम दिन है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

