भारत में अजवाइन का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है. पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन का कोई जवाब नहीं है. आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इसके ओषधीय गुणों के बारे में तो बताया ही जाता है, कई मेडिकल रिसर्च में भी अजवाइन के गुणों को साबित किया गया है. अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के एक रिसर्च पेपर में पाया गया है कि अजवाइन एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है. भारत में सदियों से अजवाइन का इस्तेमाल चर्बी को घटाने में किया जाता रहा है. अजवाइन में डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करने की जबर्दस्त क्षमता है. अजवाइन को डिस्टील्ड कर जो तेल निकाला जाता है वह कई मेडिसीनल प्रोपर्टीज से भरपूर होता है. अजवाइन शरीर की चर्बी को जला देता है जिससे वजन कम करने में बहुत मददगार होता है. अजवाइन के तेल में थॉयमोल रसायन पाया जाता है. साइंटिफिक रूप से यह तेल एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है. अजवाइन को डिस्टिलिंग कर यह एसेंशियल ऑयल निकाला जाता है. इसमें थॉयमोल के अलावा गामा टरपिनेन और पी साइमेन रसायन पाया जाता है. यह खूशबूदार तेल है जो नर्व कोशिकाओं को जल्दी उत्तेजित करता है. अमेरिकी नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसीन के एक रिसर्च पेपर में लिखा गया है कि अजवाइन के तेल में रसायन पाए जाते हैं जो कई अद्भुत गुणों से भरपूर है. रिसर्च में कहा गया है कि अजवाइन कई सक्रिय कंपाउडों का एक बेहतरीन स्रोत है जिसमें कई तरह औषधीय प्रभाव हैं. अजवाइन को टी-एमी भी कहा जाता है. अमेरिकी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने अजवाइन पर शोध प्रकाशित किया है. इस रिसर्च के मुताबिक अजवाइन के तेल से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है. इसके अलावा यह पेशाब संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है. अजवाइन में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है. यानी यह पाचन शक्ति को मजबूत करता है. इससे वजन कंट्रोल रहता है. इसके पीछे का विज्ञान यह है कि अजवाइन में थॉयमोल रसायन पाया जाता है जो इसके तेल में मौजूद रहता है. थॉयमोल आंत में गैस्ट्रिक जूस के उत्पादन को तेज कर देता है. गैस्ट्रिक जूस भोजन को अवशोषित करने के लिए अनिवार्य तत्व है. जब शरीर में पाचन शक्ति मजबूत होगा तो वजन पर कंट्रोल होना आम बात हो जाएगी. इसके अलावा अजवाइन में फाइबर मौजूद होता है. फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है. इसके अलावा फाइवर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार होता है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version