गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 23 फरवरी 2022 को राजिम आयेंगी। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुश्री उइके 23 फरवरी 2022 को अपरान्ह 4ः45 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 5ः30 बजे रेस्ट हाउस राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगी। महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके शाम 5ः45 बजे राजीव लोचन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर दर्शन पश्चात शाम 5ः50 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम पश्चात महामहिम राज्यपाल रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
