कृषि विश्वविद्यालय रासेयो की सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक एवं कार्यशाला संपन्न

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक का आज कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभा कक्षा में आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयीन ईकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी एवं सलाहकार समिति के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर ‘‘राष्ट्रीय एकीकरण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना छत्तीसगढ़ ईकाइ के पदेन उप सचिव डाॅ. समरेन्द्र सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. जी.के. निर्माम, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. जी.के. श्रीवास्तव, कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डाॅ. एम.पी. ठाकुर, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डाॅ. विनय पाण्डेय एवं योगाचार्य श्री राकेश दुबे उपस्थित थे। विश्वविद्यालय के कुलपति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति के अध्यक्ष डाॅ. एस.एस. सेंगर की अनुमति के उपरान्त सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ. समरेन्द्र सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा इस योजना के अंतर्गत किये जा रहे कृषि नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि इन कृषि नवाचारों को छत्तीसगढ़ में एन.एस.एस. की विभिन्न ईकाइयों द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। सलाहकार समिति की बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने अपनी-अपनी ईकाइयों का वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन तथा आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डाॅ. पी.के. सांगोड़े ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 58 ईकाइयों के 4600 स्वयं सेवकों द्वारा किये जा रहे कार्याें एवं उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. जी.के. श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण दिया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. पी.एल. जाॅनसन एवं वी.बी. कुरूवंशी ने कार्यक्रम संचालन किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version