नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाते हुए एक जवान की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से जवान बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले ही मेडिकल लिव पे धनोरा स्थित अपने घर आया था। घर पर ही रहकर मृतक जवान अर्जुन कुडिय़ाम अपना इलाज करवा रहा था। लेकिन नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया। वहीं अब हत्या के बाद इस वारदात के बारे में पता चला। एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि मुखबिरी के आरोप में जवान की हत्या की है। हत्या के बाद मृतक जवान का शव रेड्डी मार्ग पर फेंका। घटना गांगालूर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान बीजापुर के धनोरा का रहने वाला है।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
